NTPC Kya Hai, NTPC ka Full Form Kya Hota Hai

NTPC Kya hai

आपने अक्सर कहीं पढ़ा होगा या सुना होगा, मगर शायद आप ये नहीं जानते होंगे की NTPC का full form क्या होता है और NTPC क्या है तो इसका Full Form होता है, National Thermal Power Corporation राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम. NTPC राष्ट्रीय तापविद्युत निगम भारत की सबसे बड़ी विद्युत निर्माता कंपनी है, इसकी स्थापना 7 नवंबर 1975 में की गई थी। NTPC के स्थापना का मुख्य उद्देश्य था की, भारत में विद्युत Electricity की बढ़ती मांग को पूरा करना था, साल 2010 में NTPC भारत की चार कंपनियों मे से एक महारत्न कंपनी बन गई,और साल 2016 में विश्व की 2000 कंपनियों की लिस्ट मे NTPC को 400 वां स्थान मिला था। ये भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है जो ना सिर्फ देश को विद्युत के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रही है, साथ ही रोजगार का भी एक बहुत बड़ा स्रोत है। यहाँ लगभग 20000 कर्मचारी कार्यरत हैं, इसके अलावा इसके साथ काम करने वाली Private कंपनियों में भी हजारों लोग काम करते हैं।

NTPC कि कितनी क्षमता है ?

NTPC को देश की सबसे बड़ी ताप विद्युत तकनीक से विद्युत बनाने वाली भारत सरकार की एक महारत्न कंपनी है। इसकी कुल क्षमता विद्युत उत्पादन की 50,750 मेगावाट है इसमें पूरे देश के अलग-अलग प्रदेशों की इकाइयां 19 कोयला और 7 गैस आधारित विद्युत उपक्रम शामिल हैं इसके अलावा सांझेदारी के तहत 9 कोयला आधारित उपकर्म और 11 अक्षय ऊर्जा Solar Energy परियोजनाएं भी हैं। कंपनी ने सन 2032 तक लक्ष्य रखा है की वो अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 1, 28,000 मेगावाट तक कर देगी ।

NTPC की उपलब्धियाँ

NTPC ना सिर्फ भारत बल्कि विदेशों को भी विद्युत उत्पादन की तकनीक और सलाह देती है। भारत के विद्युत उत्पादन का 25.91 % NTPC द्वारा किया जाता है। उत्तरप्रदेश के सिंगरौली में देश का पहला पिटहैड सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट Pit Head Super Thermal Power Project का निर्माण कार्य शुरू हुआ, जो की एक नई उपलब्धि थीं NTPC और देश के लिए।

NTPC की सहायक कंपनियाँ

NESCL

NVVN

NHL

PPDCL

BRBCL

NTPC के विभिन्न प्रदेशों में संयंत्र

देश के अलग-अलग प्रदेशों में NTPC के 15 कोयले पर आधारित उत्पादन इकाइयाँ हैं जिनकी क्षमता 25875 मेगावाट है।

क्र. स्थान राज्य कमीशन क्षमता (मेगावॉट)
1 सिंगरौली मध्य प्रदेश 2000
2 कोरबा छत्तीसगढ़ 2600
3 रामागुंडम आंध्र प्रदेश 2600
4 फरक्का पश्चिम बंगाल 2100
5 विंध्याचल मध्य प्रदेश 4760
6 रिहंद उत्तर प्रदेश 2000
7 कहलगांव बिहार 2340
8 एनटीसीपीपी उत्तर प्रदेश 1820
9 तालचर कनिहा उड़ीसा 3000
10 ऊंचाहार उत्तर प्रदेश 1050
11 तालचर थर्मल उड़ीसा 460
12 सिम्हाद्री आंध्र प्रदेश 1500
13 टांडा उत्तर प्रदेश 440
14 बदरपुर दिल्ली 705
15 सीपत -II छत्तीसगढ़ 1000
NTPC की गैस / तरल ईंधन आधारित इकाइयाँ

देश के विभिन्न क्षेत्रों में NTPC की गैस और तरल ईंधन पर आधारित इकाइयों की सूची जिनकी उत्पादत्न क्षमता 3955 मेगावाट है।

क्र. स्थान राज्य कमीशन क्षमता (मेगावॉट)
1 अंता राजस्थान 413
2 ओरैया उत्तर प्रदेश 652
3 कवास गुजरात 645
4 दादरी उत्तर प्रदेश 817
5 झानौर – गांधार गुजरात 648
6 राजीव गांधी सीसीपीपी कायमकुलम केरल 350
7 फरीदाबाद हरियाणा 430
NTPC की हाइड्रो आधारित इकाइयां
क्र. स्थान राज्य कमीशन क्षमता (मेगावॉट)
1 कोलडैम हिमाचल प्रदेश 800
2 तपोवन विष्नुगाड उत्तराखंड 520
3 सिंगरौली सीडब्लू निर्वहन (लघु हाइड्रो) उत्तर प्रदेश 8

 

और अधिक जानकारी के लिए आप https://www.ntpc.co.in/ पर भी जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *