Eknath Shinde Biography in Hindi | CM Eknath Shinde

महाराष्ट्र की सियासी हलचल शांत हो गई 29 जून को तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा सौंपा और उनकी जगह अगले मुख्यमंत्री हो गए एकनाथ शिंदे Eknath Shinde ये महाराष्ट्र के 20 वें मुख्यमंत्री हैं

एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र की राजनीती का चेहरा हैं जो शिवसेना की विधानसभा की ठाणे सीट से विधायक हैं और उद्धव ठाकरे की सरकार में PWD मंत्री थे अब वो उसी महाराष्ट्र में भाजपा की साथ मिलकर सरकार बना रहे हाँ जिसमें वो खुद मुख्यमंत्री बन रहे हैं आइये इस आर्टिकल के मधायम से जा लेते हैं कौन हैं एकनाथ शिंदे और कैसा रऔर उन्हने हा है उनका राजनितिक सफ़र

कौन हैं एकनाथ शिंदे ?

eknath shinde biography in hindi

एकनाथ शिंदे Eknath Shinde का जन्म 9 फ़रवरी 1964 के दिन हुआ था इनके पिता का नाम संभाजी शिंदे है इनका परिवार महाराष्ट्र के सतारा जिले का रहने वाला था बाद में उनका परिवार मुंबई के पास ठाणे जिले में आकर बस गया

एकनाथ शिंदे की पढाई लिखाई मंगला हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज ठाणे से हुई है उन्होंने 11 क्लास तक की पढाई की हुई है परिवार की आर्थिक स्तिथि ठीक नहीं होए की वजह से उनको अपनी पढाई बीच में ही छोड़नी पड़ी अपने परिवार की खर्चों में अपना हाथ बटाने के लिए उन्हें ऑटो रिक्शा भी चलाना पड़ा था एकनाथ शिंदे की पत्नी का नाम लता एक नाथ शिंदे है

एकनाथ शिंदे के कितने बच्चे हैं ?

एकनाथ शिंदे Eknath Shinde और उनकी पत्नी लता की 3 संतान थीं जिनमें 2 बेटे और एक बेटी थी बेटों का नाम दीपेश शिंदे और श्रीकांत शिंदे है और बेटी का नाम शुभदा शिंदे था

बेटे दीपेश और बेटी शुभदा का 2 जून साल 2002 के दिन सतारा की एक झील में बोट डूब जाने की वजह से दुखद मृत्यु हो गई थी वो भी एकनाथ शिंदे के आँखों के सामने जिसकी वजह से एकनाथ शिंदे डिप्रेशन में चले गए थे वो सारी दुनिया से लगभग कट गए थे

एकनाथ शिंदे का सिर्फ एक ही बेटा है अब जिसका नाम डॉ. श्रीकांत शिंदे है वो एक ओर्थोपेडिक सर्जन हैं लोक सभा की कल्याण सीट से सांसद भी है उन्होंने साल 2014 और साल 2019 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल की शिव सेना की तरफ से

एकनाथ शिंदे एक नज़र में

पूरा नाम एकनाथ संभाजी शिंदे
पिता का नाम संभाजी शिंदे
माता का नाम जानकारी उपलब्ध नहीं
जन्म तिथि 9 फरवरी 1964
पत्नी का नाम लता शिंदे
पुत्र का नाम डॉ . श्रीकांत शिंदे, स्व. दीपेश शिंदे
पुत्री का नाम स्व. शुभदा शिंदे

एकनाथ शिंदे का राजनैतिक सफर

ऐसा कहा जाता है की एकनाथ शिंदे Eknath Shinde को 1980 में राजनीती में लाने वाले आनंद दिघे थे जोकि उस समय ठाणे में शिव सेना के वरिष्ठ नेता थे एकनाथ पहले शिवसेना के शाखा प्रमुख बने फिर साल 1997 में ठाणे नगर निगम में पार्षद चुने गए

बेटे बेटी की अचानक दर्द भरी मृत्यु से वो बिलकुल टूट गए और उन्होंने राजनीती से लगभग संन्यास ले लिया था फिर आनंद दिघे ने उन्हें समझाया और वो धीरे धीरे राजनीती में सक्रिय हो गए

साल था 2001 का तारीख थी 26 अगस्त जब एक दुर्घटना में अचानक ही आनंद दिघे की असमय मृत्यु हो गई उनके नहीं रेहने से ठाणे जिले मे शिवसेना कमज़ोर पड़ने लगी जिसको देखते हुए उस समय एक नाथ शिंदे को वहां का प्रमुख बनाया गया और उन्होंने अपना काम बखूबी किया

वो लगातार 4 बार महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचे विधायक बनकर ठाणे की कोपरी-पंचपखाड़ी विधानसभा सीट से साल 2004 में वो पहली बार विधायक बने फिर जैसे कभी उन्होंने पीछे मुड कर नहीं देखा 2009, 2014 और 2019 में वो लगातार जीते साल 2014 में तो वो नेता प्रतिपक्ष भी रहे

ऐसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों की जीवनी के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

मंत्री एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे Eknath Shinde का राजनितिक सफ़र बहुत अच्चा रहा है एक सामान्य शिव सैनिक से लेकर आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद तक का सफ़र उन्होंने तय किया है हालंकि वो पहले भी मंत्री रह चुके हैं वो भी बहुत अहम विभागों के मंत्री जैसे साल 2014 में जब भाजपा के सरकार थी और मुख्यमंत्री उस समय देवेन्द्र फणवीस थे उनकी सरकार में PWD मंत्री रहे, फिर साल 2019 में सार्वजानिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और नगर विकास मंत्री रहे

https://hindeeka.com/stories/%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%87-%e0%a4%91%e0%a4%9f%e0%a5%8b-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%81/

क्यों नाराज़ हैं एकनाथ शिंदे उद्धव ठाकरे से ?

एकनाथ शिंदे Eknath Shinde कभी ठाकरे परिवार के बेहद करीबी माने जाते थे उन्हें बालासाहब ठाकरे का दूत भी कहा जाता था और विवाद से पहले तक उद्धव ठाकरे के बगल में उनकी कुर्सी लगाई जाती थी  फिर ऐसा क्या हुआ की एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच नाराज़गी साफ़ नज़र आने लगी थी

  • एकनाथ शिंदे शिवसेना के हिदुत्व के मुद्दे से भटकने से नाराज़ थे
  • उद्धव ठाकरे सरकार ने सत्ता के लिए कांग्रेस और NCP से गठबंधन किया
  • सरकार में ज़्यादा महत्वपूर्ण मंत्रालय एनसीपी के पास
  • एकनाथ के मंत्रालय में एत्य ठाकरे का दखल
  • आदित्य ठाकरे का कद बढ़ने के लिए शिंदे को कम तरजीह देना आदि

अलग पार्टी बनाने की बात

जब दो दर्जन से ज्यादा शिवसेना के विधायकों के साथ जब एकनाथ शिंदे गुजरात के सूरत शहर चले गए तब ऐसा माना जा रहा था की एकनाथ शिंदे Eknath Shinde ने पार्टी बनाने की सोच रहे हैं नाराज़ शिंदे को मानने के लिए उद्धव ठाकरे ने कई कोशिशें की मगर वो अपनी बात पर अड़े रहे

एकनाथ शिंदे पर कितने अपराधीक मामले हैं ?

किसी भी चुनाव में उम्मीदवार को चुनाव लड़ने के लिए अपने ऊपर दर्ज अपराधिक मामलों की पूरी जानकारी देनी होती है चुनाव आयोग को पिछले महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव 2019 में एकनाथ ने जो हलफनामा चुनाव आयोग में दिया था उसके मुताबिक एकनाथ शिंदे Eknath Shinde के ऊपर 18 अपराधिक मामले चल रहे हैं

पढ़िए CDS जनरल विपिन रावत की जीवनी

कितनी संपत्ति के मालिक हैं एकनाथ शिंदे ?

चुनाव आयोग में जो हलफनामा दिया है एकनाथ शिंदे Eknath Shinde ने उसके मुताबिक वो 11 कर्रोड़ 56 लाख से ज्यादा सम्पति के मालिक है जिसमें से 2.10 करोड़ की चल और 9.45 करोड़ की अचल सम्पति भी है

कैसी लगी आपको हमारी ये जानकारी अगर आपके पास हमारे लिए कोई सुझाव है तो हमें ज़रूर कमेंट करके बताएं !आप अगर लिखना चाहते हैं हमारे ब्लॉग पर तो आपका स्वागत है

हमसे जुड़े : Facebook | Telegram | Instagram

Leave a Comment