RAW का Full-Form क्या है ?
Post Contents
Research And Analysis Wing होता है, RAW का Full-Form, ये देश में शांति और युद्धकाल के दौरान दुश्मन देशों और साथ ही दूसरे देशों से ख़ुफ़िया जानकारियां एकत्रित कर सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंचता है, जिससे आने वाले खतरे का पता पहले चल जाता है, और हमको सम्भलने और उसका जवाब देने के लिए तैयारी का समय मिल जाता है। साथ ही हम उन जानकारियों के हिसाब से अपनी नीतियां बना सकें।
RAW की स्थापना कब हुई थी ?

रिसर्च एंड एनालिसिस विंग RAW की स्थापना 21 सितबंर 1968 में हुई थी, इसके स्थापना से पहले देश के लिए देशी विदेशी जानकारियां जुटाने का काम IB यानी Intelligence Bureau द्वारा किया जाता था। सन 1962 में हुए भारत – चीन युद्ध में IB की खामियां नज़र आईं। जिसके कारण Briten की ख़ुफ़िया एजेंसी MI-5 की तर्ज़ पर भारत में भी Intelligence Bureau के अलावा एक संस्था की ज़रूरत महसूस हुई।
इंदिरा गाँधी के प्रधानमंत्री बनते ही 1968 में इस संस्था ने रूप लेना शुरू कर दिया, आखिरकार हमारे देश में भी Intelligence Bureau के आलावा भी एक गुप्तचर संस्था रिसर्च एंड एनालिसिस विंग RAW की स्थापना की गई।
RAW के पहले निदेशक कौन थे ?
RAW के पहले निदेशक रामेश्वर नाथ काव थे। इनका जन्म 10 मई 1918 के दिन उत्तरप्रदेश के वाराणसी में हुआ था। जब उनकी उम्र 22 साल की थी वो पुलिस बल में शामिल हो गए जब देश आज़ाद हुआ और RAW की स्थापना की गई तब इनको RAW का पहला निदेशक नियुक्त किया गया जहाँ उन्होंने कई सफल अभियानों को अंजाम दिया। इन अभियानों में मुख्य निम्न हैं –
- सिक्किम का भारत में विलय
- भारत पकिस्तान युद्ध
- बांग्लादेश का निर्माण
RAW का मुख्यालय कहाँ है ?
RAW का मुख्यालय नई दिल्ली में है, ये भारत के प्रधानमंत्री के कार्यालय के अंतर्गत काम करता है।
इस लेख से आपको क्या क्या जानकारी मिली एक नज़र-
- RAW का फुल फॉर्म क्या है ?
- RAW क्या काम करता है ?
- RAW की स्थापना कब हुई थी ?
- RAW के पहले निदेशक कौन थे ?
- RAW से पहले कौन सी संस्था थी ?
- RAW का मुख्यालय कहाँ है ?
- RAW किसके अधीन काम करता है ?
इस लेख का आप विडिओ भी हमारे youtube chennal पर देख सकते हैं।
अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो या कोई सुझाव हो तो हमें ज़रूर बताये कमेंट करके !
2 Comments on “RAW ka full form kya hota hai iska kya kaam hai”