Kya Aap Jante Hain GT Road kisne banaya tha

आज जब आप GT  Road पर या किसी NH National Highways पर  सफर करते हुए किसी जगह जा रहे हैं, तो क्या आपने कभी सोचा की ये सड़क जो आज आप इस्तेमाल कर रहे हैं वो किसने बनवाई है ? या हम जो चिठियाँ लिखते हैं अपने रिश्तेदारों को या किसी काम से तो क्या हमने ये सोचा भारतीय डाक सेवा की शुरुवात किसने की थी ? शायद कभी ये आया भी हो दिमाग में मगर सही जवाब नहीं मिला होगा, आज आप को पता चलेगा इस Atrticle को पढ़कर की वो कौन था, और कैसे उनसे उस ज़माने में ऐसा सोचा.आज हम जानेंगे उस बादशाह के बारे में जिसकी सोच सदियों आगे की थी उसका नाम था शेर शाह सूरी

शेर शाह सूरी जिसने GT Road बनाया 

सन 1486 ईस्वी में आज के पंजाब के होशियारपुर ज़िले के बजवाड़ा में जन्म हुआ था, फ़रीद ख़ान का जो आगे चल कर शेर शाह सूरी कहलाया फ़रीद ख़ान शेर शाह सूरी कैसे बना इसकी भी एक दिलचस्प कहानी इतिहास में मिलती है।

kya-aap-jante-hain-gt-road-kisne-banaya-tha
sher Sher Shah Suri

ऐसा कहा जाता है की, एक बार शेर से फ़रीद का सामना हो गया जिसको उन्होंने अकेले ही उस शेर को मार दिया तब से उनको शेर शाह सूरी कहा जाने लगा। अब सूरी क्या है ? तो सूरी है उनके उस जगह का नाम जहाँ से उनके खानदान का रिश्ता है वो जगह है “सुर” इस तरह फ़रीद ख़ान बन गे शेर शाह सूरी।

इनके पिता अफगान के एक राईस जमाल ख़ान के महल में काम किया करते थे, शेर शाह भी अपनी पढाई लिखाई के बाद सन 1522 ईस्वी में  पिता की तरह उनकी सेवा करने चल आये। मगर उनका उनकी सौतेली माँ के रिश्ते नहीं निभ रहे थे, तो वो बिहार के शासक बहार ख़ान नूहानी के दरबार में चले गए।

बाबर के साथ शेर शाह सूरी

बहार ख़ान के दरबार में बहुत जल्द शेर शाह का कद बढ़ गया वो उनके बेटे को पढ़ने भी लगे मगर, अधिक महत्वकांछाओं की वजह से वो बहार ख़ान की उपेक्षा का शिकार होने लगे, ये देखते ही शेर शाह ने सन 1528 में बाबर के साथ हो गए।

इन सब घटनाओं के बीच बहार ख़ान की मृत्यु हो गई, शेर शाह को बिहार का राज्यपाल बनाकर वहां भेजा गया वहां जाकर शेर शाह ने बिखरे बिहार के शासन को फिर से नया रूप दिया और वहां का शासक खुद को घोषित कर लिया।

इसी दरम्यान 1537 में अचानक शेर शाह ने बंगाल पर हमला कर दिया, और एक बड़े इलाके पर अपना कब्ज़ा कर लिया।

शेर शाह सूरी के शासनकाल में किया काम

अपने शासनकाल में शेर शाह ने ऐसे बहुत सारे काम किये जिससे वो अपनी जनता में काफी लोकप्रिय हो गया, उसके द्वारा किया गए काम आज भी भारत और पड़ौसी देशों में याद किये जाते हैं। और उनकी उपयोगिता आज भी उतनी ही है जैसे-

  • रुपए का चलन
  • ग्रेट ईस्टर्न रोड का निर्माण
  • भारतीय डाक सेवा

रुपए का चलन – शेर शाह सूरी ने अपने शासन काल में रूपए का चलन शुरू किया, वो पहले ऐसे शासक थे जो रूपए को चलन में लाये। आज भारत और कई देशों की राष्ट्रिय मुद्रा रूपए है।

ग्रेट ईस्टर्न रोड का निर्माण – अपने दूरदृष्टि का सही इस्तेमाल कर शेर शाह ने ग्रेट ईस्टर्न रोड का निर्माण करवाया। उस वक़्त इस रास्ते को उत्तरापथ कहा जाता था। ये सड़क आज के बंगलादेश से होते हुए दिल्ली होते हुए वहां से काबुल तक जाती है, इस सड़क के निर्माण से लोगों को सफरकारने में तब भी बहुत सहूलियत होती थी, आज भी इस सड़क का इस्तेमाल किया जाता है।

ना सिर्फ इस सड़क का निर्णाण करवाया शेर शाह ने साथ ही दुरी नापने के लिए बीच बीच में पत्थर भी लगवाए, जिन पत्थरों को आज हम Mile Stone कहते हैं। साथ ही कई जगह मुसाफिर खानों का भी निर्माण करवाया की यात्री वहां रूक कर आराम कर सकें।

इसके अलावा शेर शाह ने आगरा से लेकर जोधपुर लाहौर से मुल्तान और आगरा से बुरहानपुर तक सडकों का जाल बिछाया था।

भारतीय डाक सेवा – शेर शाह ने जो एक और बड़ा काम किया अपने शासन काल में वो था डाक व्यवस्था को शुरू करना। जिसकी सहायता से लोग अपनी खबर एक दूसरे तक पहुंचा पाते थे आसानी से ये व्यवस्था उत्तर भारत में काफी अच्छे से चली उनदिनों।

शेर शाह सूरी का निधन

दिन था 15 मई 1545 का युद्ध छिड़ गई छंडेल राजपूतों और शेर शाह के बीच जिसमें शेर शाह सूरी एक महान बादशाह का अंत हो गया।

मकबरा शेर शाह सूरी का

शेर शाह ने अपनी जीवित रहते ही अपने मकबरे का निराएं शुरू करवा दिया था, जो की बिहार के सासाराम में स्थित है मानव निर्मित झील के बीच में एक खूबसूरत सा मकबरा है जहाँ इस  महान शासक को दफनाया गया।

आज हमने जाना
  • कौन थे शेर शाह सूरी
  • GT रोड का निर्माण किसने करवाया
  • भारत में रूपए का चलन किसने शुरू किया
  • शेर शाह सूरी की मृत्यु कब और कैसे हुई
  • शेर शाह का मकबरा कहाँ है

अगर आपको शेर शाह सूरी से जुडी ये जानकारी पसंद आई तो आप इसको ज़रूर दुसरो को बताएं और कोई सुझाव है तो हमें ज़रूर बताएं कमेंट कर के।

article source - https://en.wikipedia.org/wiki/Sher_Shah_Suri

हम hindeeka में आपको आपके हर सवाल का जवाब देने की कोशिश करते है, जिससे आप को आपके सवालों के जवाब के लिए कहीं और ना जाने पड़े, आज हमने बात की शेर शाह सूरी जिसने GT Road बनाया  के बारे मे.

कैसी लगी आपको हमारी ये जानकारी अगर आपके पास हमारे लिए कोई सुझाव है तो हमें ज़रूर कमेंट करके बताएं !

आप अगर लिखना चाहते हैं हमारे ब्लॉग पर तो आपका स्वागत है

हमसे जुड़े : Facebook | Telegram | Instagram

Leave a Comment