World Hindi Day 2022 | Kab manaya jata hai vishwa hindi diwas

भारत में 23 आधिकारिक भाषाएँ हैं, जिसमें से हिन्दी और उर्दू मुख्यतः दो भाषाएँ हैं जहां तक बात है हिन्दी की तो www.babbel.com के अनुसार लगभग 34 करोड़ 10 लाख लोग हिन्दी भाषा का प्रयोग करते हैं। अब बात आती है की कब मनाया जाता है विश्व हिन्दी दिवस When World Hindi Day celebrated ? हर साल 10 जनवरी के दिन विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है। यहाँ पर एक बात ध्यान रखने की ये है की बहुत से लोग इस बात पर भ्रमित होते हैं की, हिन्दी दिवस और विश्व हिन्दी दिवस क्या एक ही है मगर ऐसा नहीं है। हिन्दी दिवस 14 सितम्बर को मनाया जाता है और विश्व हिन्दी दिवस 10 जनवरी के दिन मनाया जाता है।

क्या है ? विश्व हिन्दी दिवस का इतिहास History of World Hindi Day

साल 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी ने ये घोषणा की थी की, 10 जनवरी के दिन विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। तब से ये परंपरा शुरू हो गई और हर साल 10 जनवरी के दिन विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है।

क्यों मनाया जाता है विश्व हिन्दी दिवस Why We Celebrate World Hindi Day

अब एक सवाल ये है की भारत में और विश्व में जब इतनी बड़ी संख्या में हिन्दी भाषा का उपयोग होता है तो क्यों मनाया जाता है विश्व हिन्दी दिवस ? इसके पीछे की बात ये है की हिन्दी भाषा को विश्व में प्रचलित भाषाओं के समक्ष प्रस्तुत करना और इसको एक वैशविक भाषा का स्थान दिलवाना और हिन्दी भाषा का विश्व पटल पर प्रचार प्रसार करना।

कैसे मनाया जाता है विश्व हिन्दी दिवस How We Celebrate World Hindi Day

जैसा की हम जानते हैं की विश्व हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है। मगर इसको मनाया कैसे जाता है तो भारत में हर सरकारी कार्यालयों, विश्वविद्यालयों और स्कूलों में विशेष कार्यकर्म आयोजित किए जाते हैं, जैसे हिन्दी भाषा पर निबंध लिखना विशेष वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित करना आदि।

हिंदी शब्द की उत्पत्ति 

भारत के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्र हमेशा से अरब और चीनी व्यापारियों के आने जाने का एक रास्ता थे जिसको सिल्क रुट के नाम से जाना जाता है अफगानिस्तान में एक पहाड़ी शृंखला है जैस हिन्दुकुश के नाम से जाना जाता है और इस इलाके में सिंधु नदी भी बहती है अरब के व्यापारी सिंधु को हिन्दू के नाम से पुकारते थे धीरे धीरे सिंन्धु शब्द हिन्दू के नाम से प्रचलित हो गया अरब में आज भी हिन्दुस्तानियों को हिन्दू कहा जाता है चाहे वो किसी भी धर्म के क्यों ना हों हिन्दू शब्द की उत्पत्ति अरब के व्यापारियों ने की थी 

हिंदी के भाषा के कवी   

किसी भी भाषा का विकास उसके कवियों और साहित्यकारों द्वारा किया जाता है जैसे उर्दू भाषा का कहीं भी ज़िक्र आता है तो वहां मिर्ज़ा ग़ालिब का नाम ज़रूर आता है वैसे ही हिंदी में भी बहुत सारे कवी हुए जिन्होंने अपना जीवन हिंदी की विस्तार और विकास में लगा दिया ऐसा माना जाता है की आदि काल के पहले हिंदी कवी ‘पुष्य’ या ‘पुण्ड’ को माना जाता है वहीँ कुछ विद्वानों का ऐसा मानना है की सहपाद हिंदी के पहले कवी थे सहपाद और उनके समय के कुछ कवियों ने अपने दोहो और पदों के रूप में हिंदी की सेवा की रासोकाल का समय आते आते हिंदी का स्वरूप अब स्थिरता तक आ चूका था 

एक बात से हैरानी हो सकती है हिंदी के इतिहास को अगर पढ़ा जाये तो की हिंदी के विकास में मुस्लिम कवियों ने भी बहुत बड़ा योगदान दिया है उनमें से अब्दुर्रहीम खानखाना, आमिर खुसरो आदि प्रमुख हैं 

किन किन देशों में हिन्दी बोली जाती है ?

ऐसा नहीं है की, हिन्दी सिर्फ भारत में बोली जाती है, हाँ ये ज़रूर है की हिन्दी भारत की राष्ट्रीय भाषा है यहाँ इसको बोलने और समझने वाले लोगों की संख्या ज़्यादा है। भारत के अलावा भी हिन्दी भाषा का उपयोग होता है मुख्यतः नेपाल, युगांडा, दक्षिण अफ्रीका, मोरिशस,पाकिस्तान,बांग्लादेश,अमेरिका,न्यूज़ीलैंड, ब्रिटेन,गुयाना,जर्मनी आदि कई देशों में हिन्दी बोली और समझी जाती है।

  • नार्वे में पहला विश्व हिन्दी दिवस मनाया गया था।
  • विश्व में सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में हिन्दी 5 वें स्थान पर है।
  • हिन्दी को फ़िजी में आधिकारिक भाषा का दर्जा हासिल है।

 

 

कैसी लगी आपको ये जानकारी हमें ज़रूर बताएं अगर कोई सुझाव हो हमारे लिए तो आप कमेंट करें धन्यवाद!

अगर आप हमारे साथ अपने Article साँझा करना चाहते हैं तो आपका स्वागत है !

 

हमसे जुड़े : Facebook | Telegram 

4 thoughts on “World Hindi Day 2022 | Kab manaya jata hai vishwa hindi diwas”

Leave a Comment