National Language of India | Bharat ki Rashtriya Bhasha

दोस्तों अगर कोई आपसे पूछे की भारत की राष्ट्रीय भाषा National Language क्या है ? तो शायद आपका जवाब होगा हिंदी, मगर क्या ये जवाब आपका सही है. जी नहीं, ये इस सवाल का सही जवाब है की भारत की कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं है. ये हालांकि भारत में सबसे ज्यादा बोली,लिखी और पढ़ी जाने वाली भाषा हिंदी Hindi ही है मगर फिर भी ये राष्ट्रीय भाषा का दर्जा हासिल नहीं कर सकी है दोस्तों इस आर्टिकल से आज हम जानेंगे की क्यों नहीं है भारत की कोई राष्ट्रीय भाषा और क्या है संविधान में इसके लिए प्रावधान आइये शुरू करते हैं

राष्ट्र भाषा क्या होती है ?

national-language-of-india-bharat-ki-rashtriya-bhasha

किसी भी देश की ऐसी भाषा जिसका उपयोग वहां की जनसँख्या की बहुसंख्यक जनता बोलने, लिखने एवं समझने में करती हो वहां की सरकारी काम काज में जिसका उपयोग होता हो और वहां की सरकार ने भी उस भाषा को राष्ट्रीय भाषा National Language की मान्यता दी हो उसे ही उस देश या राष्ट्र की राष्ट्रीय भाषा कहा जा सकता है

ये भी जानिये – कब और क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस

भारतीय संविधान में राष्ट्रीय भाषा

दोस्तों आपको ये जानकार हैरानी तो ज़रूर हुई होगी की भारत की राष्ट्रीय भाषा National Language हिंदी नहीं है हमारे संविधान में कहीं पर भी राष्ट्रीय भाषा का कोई ज़िक्र ही नहीं है, हाँ ये ज़रूर कहा गया है की संविधान की अनुच्छेद 343 के तहत हिंदी भारत की ‘राजभाषा’ यानी राजकाज की भाषा मात्र है. भारत के संविधान Constitution of India में राष्ट्रभाषा का कोई उल्लेख नहीं है

अलग अलग राज्यों में अलग अलग भाषाओँ को अधिकारिक भाषा का स्थान दिया गया है. और ये कहा गया है की जिस राज्य में जो भाषा ज्यादा बोली या चलन में है उस भाषा को अपने राज्य की अधिकारिक भाषा घोषित कर सकते हैं

केंद्र सरकार ने अपने कार्यों के लिए हिंदी और रोमन भाषा को अपनी अधिकारिक भाषा घोषित किया हुआ है, और अलग अलग राज्यों ने अपनी सुविधा के अनुसार भाषों को अधिकारिक भाषा का दर्जा दिया हुआ है

किन किन भाषाओँ को अधिकारिक भाषा का दर्जा मिला है ?

दोस्तों जैसा की हम जानते हैं की हमारा भारत देश बहुत बड़ा है जहाँ 28 राज्य और 8 केंद्र शासित राज्य हैं हर राज्य की अपनी एक अलग अधिकारिक भाषा है इस टेबल की मदद से हम जानेंगे की की राज्य में कौन सी भाषा अधिकारिक तौर पर इस्तेमाल की जाती है

क्रमांक राज्य राजधानी आधिकारिक भाषा
1छत्तीसगढ़रायपुर हिंदी
2बिहार पटना हिंदी
3झारखण्ड राँचीहिंदी
4उत्तरप्रदेशलखनऊहिंदी
5मध्यप्रदेश भोपालहिंदी
6राजस्थान जयपुर हिंदी
7हरियाणाचंडीगढ़ हिंदी
8हिमाचल प्रदेश शिमला हिंदी
9उत्तराखंड देहरादून हिंदी
10पश्चिम बंगाल कोलकाताहिंदी, उर्दू, संथाली,बंगाली
11त्रिपुरा अगरतला कोकबोरोक (त्रिपुरी)
12अरुणाचल प्रदेश ईटानगर अंग्रेज़ी
13गुजरात गांधीनगर गुजरती
14गोवा पणजी कोंकणी
15आन्ध्रप्रदेशहैदराबाद तेलगु
16कर्नाटक बंगलुरुकन्नड़
17केरल तिरुअनंतपुरममलयालम
18महाराष्ट्र मुंबई मराठी
19मणिपुर इम्फाल मणिपुरी
20मेघालय शिलॉंग अंग्रेज़ी
21मिजोरम आइज़ोल मिज़ो,अंग्रेज़ी
22नागालैंड कोहिमा अंग्रेज़ी
23ओडिशा भुबनेश्वरओडिया
24पंजाब चंडीगढ़ पंजाबी
25सिक्किम गंगटोक अंग्रेज़ी
26तमिलनाडु चेन्नई तमिल
27असमदिसपुरअसमिया
28तेलंगाना हैदराबाद तेलगु, उर्दू

ये भी पढ़िए – कब और क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस

केंद्र शासित परदेशों की आधिकारिक भाषा

दोस्तों जैसा राजोयों की अपनी अपनी अलग अलग आधिकारिक भाषाएँ हैं उसी तरह से केंद्र शासित राज्यों की भी अपनी अपनी आधिकारिक भाषाएँ हैं निचे टेबल की मदद से देखिये किस केंद्र शासित राज्य की कौन सी आधिकारिक भाषा है

क्रमांक केंद्र शासित प्रदेश राजधानी भाषा
1दिल्ली नई दिल्ली हिंदी
2चंडीगढ़ चंडीगढ़ अंग्रेज़ी
3लक्षद्वीप कवरत्ती अंग्रेज़ी
4दमन और दीव दमन हिंदी,गुजरती,कोंकणी
5पुदुचेरी पांडिचेरीतामिल
6जम्मू और कश्मीर श्रीनगर(गर्मी) जम्मू (सर्दी)उर्दू,हिंदी
7अंडमान व निकोबार पोर्ट ब्लेयर हिंदी, अंग्रेज़ी
8लद्दाख लेह हिंदी और अन्य

हिंदी कैसे बनी राजभाषा ?

देश जब आज़ाद हुआ तब देश को सुचारू रूप से चलने के लिए एक संविधान की ज़रूरत थी और इस संविधान को बनाने के लिए 6 दिसम्बर 1946 के दिन एक सभा का गठन किया गया इस सभा ने फिर साल 14 सितम्बर 1949 के दिन हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में मान्यता दे दी भ्हारत में संविधान 26 जनवरी 1950 के दिन लागू हुआ और देश ममें पहली बार 14 सितम्बर 1953 के दिन हिंदी दिवस मनाया गया

क्या आप जानते हैं क्या है उर्दू भाषा का इतिहास

मातृ भाषा क्या होती है ?

जिस घर में बच्चा जन्म लेता है उस घर के लोग जिस भाषा का उपयोग करते हैं एक दुसरे से बात करने के लिए उसी हशा को बच्चा भी सीख जाता है और इस भाषा को उस बच्चे की मातृभाषा कहा जाता है ये उस क्षेत्र की कोई भाषा हो सकती है जिसे सिर्फ उसी इलाके में बोला जाता हो या फिर हिंदी अंग्रेज़ी कोई भी भाषा या बोली हो सकती है

बोली किसे कहते हैं ?

किसी विशेष क्षेत्र में जो आम तौर पर लोग बात करने के लिए भषा का इस्तेमाल करते हैं वो बोली कहलाती है ये सिर्फ मौखिक होती है इसकी कोई लिपि नहीं होती एक खास इलाके तक ही ये बोली सिमित होती है

इस विषय से सम्बंधित अन्य सवाल

भारत कि राष्ट्रीय भाषा ?

किसी भी देश की ऐसी भाषा जिसका उपयोग वहां की जनसँख्या की बहुसंख्यक जनता बोलने, लिखने एवं समझने में करती हो वहां की सरकारी काम काज में जिसका उपयोग होता हो और वहां की सरकार ने भी उस भाषा को राष्ट्रीय भाषा National Language की मान्यता दी हो उसे ही उस देश या राष्ट्र की राष्ट्रीय भाषा कहा जा सकता है

मातृ भाषा क्या होती है ?

जिस घर में बच्चा जन्म लेता है उस घर के लोग जिस भाषा का उपयोग करते हैं एक दुसरे से बात करने के लिए उसी हशा को बच्चा भी सीख जाता है और इस भाषा को उस बच्चे की मातृभाषा कहा जाता है ये उस क्षेत्र की कोई भाषा हो सकती है जिसे सिर्फ उसी इलाके में बोला जाता हो या फिर हिंदी अंग्रेज़ी कोई भी भाषा या बोली हो सकती है

बोली किसे कहते हैं ?

किसी विशेष क्षेत्र में जो आम तौर पर लोग बात करने के लिए भषा का इस्तेमाल करते हैं वो बोली कहलाती है ये सिर्फ मौखिक होती है इसकी कोई लिपि नहीं होती एक खास इलाके तक ही ये बोली सिमित होती है

कैसी लगी आपको हमारी ये जानकारी अगर आपके पास हमारे लिए कोई सुझाव है तो हमें ज़रूर कमेंट करके बताएं !आप अगर लिखना चाहते हैं हमारे ब्लॉग पर तो आपका स्वागत है

हमसे जुड़े : Facebook | Telegram | Instagram

1 thought on “National Language of India | Bharat ki Rashtriya Bhasha”

Leave a Comment